google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रक्षाबंधन पर दुर्गावाहिनी मातृशक्ति ने प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को बांधे रक्षासूत्र

पाली : विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गावाहिनी मातृशक्ति की बहनों ने रक्षाबंधन पर्व को सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया। जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि इस अवसर पर बहनों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर रक्षासूत्र बांधे और मिठाई खिलाकर सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर कार्यालय से हुई, जहां उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मातृशक्ति टीम ने सेवा बस्ती में जाकर वहां रह रहे जरूरतमंदों के बीच रक्षाबंधन का पर्व मनाया, जिससे समाज के हर वर्ग तक इस त्यौहार का संदेश पहुंच सके।

टीम ने सिटी कोतवाली, ट्रांसपोर्ट नगर थाना और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के पास पहुंचकर उनके सुरक्षा और सेवा भाव के प्रति आभार जताया। बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, ऐसे में रक्षाबंधन पर उन्हें रक्षासूत्र बांधना सच्चे ‘रक्षक’ को सम्मान देने जैसा है।

इस अवसर पर मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका वीनिता तनवानी, मातृशक्ति जिला संयोजिका रेखा सोलंकी, दुर्गावाहिनी जिला सह संयोजिका प्रियंका माली, ललिता दया, याशिका थावानी, जया कुमावत, जिनल प्रजापत, गुनगुन सेन, प्रियंका सहित दुर्गावाहिनी मातृशक्ति की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर एकजुटता, सेवा और सुरक्षा के संकल्प के साथ यह पर्व मनाया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button