
पाली : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को ऐतिहासिक अगस्त क्रांति दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस भवन पर ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके महत्व पर केंद्रित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिला प्रवक्ता रफीक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में “भारत छोड़ो आंदोलन” का आह्वान हुआ, जिसने अगले ही दिन 9 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता की लहर जगा दी। उन्होंने कहा कि “करो या मरो” केवल एक नारा नहीं था, बल्कि हर भारतीय के दिल की पुकार थी। यह वह क्षण था जब जनता ने दृढ़ निश्चय कर लिया कि अब स्वतंत्रता हर कीमत पर प्राप्त करनी है।

पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने वाला साबित हुआ और इसने स्वतंत्रता की लड़ाई को निर्णायक मोड़ दिया। वहीं, पाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस उन वीर सपूतों को याद करने का अवसर है जिन्होंने अपनी जान न्यौछावर कर देश को आजाद कराया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, विधायक भीमराज भाटी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कोठारी, पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, वरिष्ठ नेता जब्बरसिंह राजपुरोहित, जिला संगठन महामंत्री भंवर राव, जिला उपाध्यक्ष ताराचंद टांक, अमराराम पटेल, सज्जन बी राज, जिला महासचिव मेहबूब टी, रतन उदेश, सोशल मीडिया प्रभारी मांगुसिंह दूदावत, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, महासचिव आमीन अली रंगरेज, जिला सचिव जुगराज चौहान, श्याम वागोरिया, दिलीप सिंह रावलवास, विक्रम चंदानी, रमेश चावला, प्रकाश चौहान, लक्ष्मण कच्छवाहा, दिनेश दवे, साबिर अशरफी, राजेंद्र मेघवाल, कान्तीलाल जीनगर, दुर्गाराम नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रहित व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। वातावरण देशभक्ति के नारों और “भारत माता की जय” के उद्घोष से गूंज उठा।



