
पाली : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल पाली के तत्वावधान में आगामी 21 सितंबर को भव्य हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम से पूर्व परंपरागत रूप से श्रीफल पूजन किया जाएगा और गजानंद महाराज के दर्शन कर शीश नवाया जाएगा।
रविवार को सिरेघाट स्थित पीपा दर्जी समाज भवन में आयोजित संगठन की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने आगामी आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे नागा बाबा बगेची में विधिविधान से श्रीफल पूजन किया जाएगा, जिसमें पाली विभाग संगठनात्मक जिले के पाली, बाली और सोजत से कार्यकर्ता भाग लेंगे।

इसके अलावा 14 और 15 अगस्त को जिलेभर में विहिप के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में संगठन के कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा होगी।
बैठक में बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला सह मंत्री प्रवीण सीरवी, नगर अध्यक्ष आनंदस्वरूप गुप्ता, जिला संयोजक जगदीश सिंह, सह संयोजक हरीश सोनी, राकेश कुमावत, नगर संयोजक केलाश कुमावत, श्रवण भिलवाड़ा, महेश वैष्णव, गौरव शर्मा, जीतू रांकावत, प्रमोद गिरी, दिनेश बंजारा, कमलेश जावा, अशोक बंजारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



