google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

पाली : पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

पाली : गांधी मूर्ति स्थित कार्यालय में पाली नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप हिंगड़ का जन्मदिन समर्थकों और शुभचिंतकों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर पाली शहर और जिलेभर से सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें फूल मालाएं, साफा और श्रीफल भेंटकर शुभकामनाएं दीं, वहीं कई लोगों ने फोन पर भी बधाई दी।

कार्यक्रम में पाली विधायक भीमराज भाटी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कोठारी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, पूर्व सभापति राकेश भाटी, महावीर कटारिया, पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी, ललित प्रितमानी, मेहबूब टी, महेश जोशी, मंगलाराम पटेल भीण्डर, हेमाराम पटेल, अमराराम पटेल, कालूराम विश्नोई, विजय जोशी, कमलेश दवेरा, एम.एम. बोडा, गोवर्धन देवासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शाम को गांधी मूर्ति मित्र मंडल द्वारा गांधी मूर्ति सर्किल पर आतिशबाजी और फूल मालाओं से स्वागत करते हुए जन्मदिन समारोह को और भी खास बना दिया गया। पूरे दिन प्रदीप हिंगड़ के समर्थकों में उत्साह और जश्न का माहौल रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button