google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 21 सितंबर को होगा ‘हिंदू शंखनाद’ कार्यक्रम, कई संत-महात्मा व पदाधिकारी होंगे शामिल

पाली : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में आगामी 21 सितंबर को पाली शहर के अणुव्रत नगर मैदान में हिंदू शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक किशन प्रजापत ने कहा कि यह शंखनाद हिंदू समाज को सशक्त और जागरूक करने का आह्वान है। समाज में व्याप्त बुराइयों, अनैतिक गतिविधियों और लव जिहाद जैसी समस्याओं को समाप्त करने, गो माता व बहन-बेटियों की रक्षा के लिए जनजागरण आवश्यक है।

कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय सह मंत्री शंकर गायकर, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया, भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और वृंदावन से साध्वी दीदी समाहिता सहित कई संत-महात्मा व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। आयोजन 21 सितंबर, रविवार को सुबह 11:30 बजे अणुव्रत नगर मैदान, पाली में होगा।

प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल ने बताया कि पाली विभाग के 1000 गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य है और हर गांव-ढाणी से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। सोमवार दोपहर 12:30 बजे विभिन्न गांवों में जाने वाले श्रीफल का विधिविधान से पूजन किया गया, जिसमें किशन प्रजापत, परमेश्वर जोशी, नरेंद्र माछर, रामसुख पायक, रमेश थावानी सहित अनेक पदाधिकारी सपत्निक शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन विभाग मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया ने किया। इस अवसर पर संत सुरजनदास महाराज, प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, सोजत जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी, प्रांत संयोजक विक्रम परिहार, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button