ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पाली को मिला अहम प्रतिनिधित्व
गोविंद उपाध्याय बने राष्ट्रीय सचिव, हरिप्रसाद शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी

पाली : अखिल भारतवर्ष श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पाली जिले से दो समाजसेवियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री प्रद्युमन जोशी ने गोविंद उपाध्याय को राष्ट्रीय सचिव तथा हरिप्रसाद शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनोनीत किया है।
उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समाजबंधुओं और मित्रों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन घनश्याम उपाध्याय, सुनील जोशी, मनोहर पंचारिया, दीपक तिवारी, अमित शर्मा, पंकज शर्मा, महेश स्वामी, बंसी सेन, पवन अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समाजजनों ने इसे पाली जिले के लिए गौरव की बात बताया।