रावणा राजपूत समाज ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पंवार का किया सम्मान

पाली : रावणा राजपूत समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को हाल ही में जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय, प्रारंभिक शिक्षा) में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार संभालने वाले तेज सिंह पंवार का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
समाज विकास समिति नगर अध्यक्ष एवं एडवोकेट विक्रम सिंह भेसाणा ने बताया कि इस अवसर पर पंवार ने सभी जिम्मेदार व्यक्तियों से अपील की कि वे अपने आसपास के ड्रॉपआउट और अनामांकित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ें। इससे राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
कार्यक्रम में समाज शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, नरेंद्र सिंह बड़गुर्जर, देवी सिंह भाटी, जगत सिंह पंवार, बाबु सिंह परिहार, महेंद्र सिंह राजावत, जितेंद्र सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह भैंसाणा, बाबु सिंह (इकाई अध्यक्ष, इंदिरा कॉलोनी) सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।



