google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

औद्योगिक थाना क्षेत्र में सीएलजी बैठक, त्योहारों व रामदेवरा यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस

पाली : औद्योगिक थाना क्षेत्र में सोमवार को थाना अधिकारी जसवंत सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहारों और रामदेवरा पैदल यात्रियों के सुगम आवागमन व सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

थाना अधिकारी ने सीएलजी सदस्यों व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही, साइबर अपराध से बचाव के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में हेड कांस्टेबल मदन सिंह, शंकर बॉस, रमेश बिश्नोई, अमराराम, दिनेश कुमार, शिव कुमार सहित कई पुलिसकर्मी व सीएलजी सदस्य मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button