Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
आंगनबाड़ी केंद्र पर तिरंगा रैली और बाल विवाह विरोधी शपथ कार्यक्रम आयोजित

पाली : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र के नया गांव (सूर्या कॉलोनी) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 524 में बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
केंद्र की प्रकाश कंवर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी ममता ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए सभी को बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कार्यकर्ता आशा जैन, प्रकाश कंवर, सरला, भंवरी देवी, इंदिरा देवी, लाजवंती जी सहित कई महिलाओं ने भाग लेकर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




