दुर्गादास राठौड़ जयंती पर पाली में भव्य आयोजन, वीरता और स्वामिभक्ति को किया नमन

पाली : मारवाड़ के पितामह, संघर्ष, त्याग और स्वामिभक्ति के प्रतीक वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती को श्री वीर दुर्गादास राजपूत छात्रावास पाली में भव्य रूप से मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजे विक्रम सिंह भाटी ने दुर्गादास के संघर्ष और वीरता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि किस प्रकार दुर्गादास ने औरंगजेब से मारवाड़ की रक्षा की।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रेशपाल सिंह रातड़ी ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। श्री राजपूत युवा संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह चांदावत ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर लून सिंह दूदिया, गजेंद्र सिंह कालवी, अभय सिंह मेड़तिया, गुलाब सिंह गिरवर, प्रताप सिंह सोनी माझी, पर्वत सिंह वेलार, नरेंद्र सिंह शेखावत, दिलीप सिंह मंडली सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।




