google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नामदेव हिंदू छीपा समाज मंदिर में ‘घर-घर तिरंगा’ कार्यक्रम, देशभक्ति की शपथ

पाली : आज प्यारा चौक स्थित नामदेव हिंदू छीपा समाज मंदिर भवन में ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत झंडा और स्टीकर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य पाली सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता दिलीप परिहार ने किया।

मंदिर परिसर में सर्वप्रथम श्री श्याम जी महाराज की आरती व प्रसाद अर्पण किया गया। इसके बाद समाज की ओर से दिलीप परिहार का माला, दुपट्टा व तिरंगा साफा पहनाकर सम्मान किया गया और नामदेव जी की जीवनी पर आधारित पुस्तक स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।

अपने उद्बोधन में दिलीप परिहार ने कहा कि देश और समाज के प्रति समर्पण व संगठन में रहकर कार्य करना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष चंपालाल भाटी, सचिव राजा बाबू राठौड़, भगवान गेहलोत, बालकिशन देवड़ा, रुपचंद खमयचा, लक्ष्मण डुंगरी, भंवरलाल खमयचा, ब्रजमोहन गेहलोत, ज्योति पंवार, कांतिलाल पाटनेचा, सुनिल पंवार, बाबूलाल भाटी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु और महिला मंडल सदस्य मौजूद रहे।सभी ने देश और संविधान के प्रति निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाटनेचा ने किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button