google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मंडिया रोड स्थित श्री गुरु पुष्कर जैन साधना केन्द्र में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

पाली : मंडिया रोड स्थित श्री गुरु पुष्कर जैन साधना केन्द्र संस्थान में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरु पुष्कर देवेंद्र जैन युवा मण्डल और महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

संस्थान के मंत्री रिखबचंद धारीवाल ने बताया कि पुष्कर भवन में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया, जिसके बाद मिष्ठान वितरण और अल्पाहार का आयोजन हुआ। समारोह में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में अध्यक्ष मांगीलाल मुणोत, कार्यवाहक अध्यक्ष कान्तिलाल छाजेड़, मंत्री रिखबचंद धारीवाल, सज्जनराज धारोलिया, जवरीलाल बाफना, लालचंद मेहता, अमरचंद संचेती, गौतमचंद भंसाली, बाबुलाल सालेचा, कान्तिलाल धोका, राजमल कवाड़, केवलचंद कवाड़, युवा मण्डल के होशियारराज मेहता, रोहित गोलेच्छा, गौरव संचेती, मोहित संचेती, अशोक कवाड़ और महिला मण्डल की संगीता बोहरा, सुनीता गोलेच्छा, रितु मेहता सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button