google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

जयपुर स्वराज बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की रणनीति बैठक, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

पाली : राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन पाली देहात एवं रोहट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से रूपावास के समीप भगानाड़ा में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान प्रदेश सचिव एवं पाली जिला प्रभारी श्रीमती कीर्ति कच्छवाह और पाली विधायक भीमराज भाटी मौजूद रहे।

बैठक में प्रभारी मंत्री कीर्ति कच्छवाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायतीराज और नगर निकाय चुनाव समय पर न करवाकर लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर किया है। पंचायतों में प्रशासक बैठाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया और परिसीमन मनमर्जी से कर जनता के अधिकारों का हनन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव में वोटों की चोरी कर सत्ता हासिल की है। इन सभी मुद्दों को लेकर 20 अगस्त को जयपुर में होने वाली स्वराज बचाओ रैली में सरकार को करारा जवाब दिया जाएगा।

पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन एक जीवित और मजबूत संगठन है, जिसमें हर कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहा है। आने वाले समय में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा। वहीं प्रदेश महासचिव एवं पूर्व श्रम मंत्रालय उपाध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित ने संगठन की मजबूती और रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने घोषणा की कि जयपुर रैली में पाली, रोहट, सुमेरपुर, रानी, बाली, मारवाड़, सोजत, रायपुर और देसूरी सहित सभी ब्लॉकों के प्रतिनिधि मंडल हिस्सा लेंगे। बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, जिला महामंत्री मेहबूब टी, प्रदेश सचिव रेखा परिहार सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित कर पंचायतीराज को और अधिक सक्रिय करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के अंत में स्वराज यात्रा को सफल बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और परंपरा अनुसार पीले चावल वितरित किए गए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button