google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

लंबित ऋण आवेदनों पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

पाली : सुमेरपुर खंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के.एन. मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नाबार्ड के डीडीएम विपिन चुघ सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों और अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान बैंकिंग योजनाओं की प्रगति और लंबित ऋण आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई।

बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के.एन. मीणा ने जमा-साख सहित विभिन्न योजनाओं के लंबित ऋण आवेदनों पर नाराजगी जताई। उन्होंने एमवाईएसवाई, पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्यघर, एसएचजी और एमएनएसयूपीवाई के तहत लंबित आवेदन पत्रों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित बैंक अधिकारियों से कहा कि लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से लेकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में पीएमजेजेवाई, पीएमएसबीवाई और एपीवाई सहित अन्य योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर भी चर्चा हुई। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने सभी बैंक अधिकारियों को इन योजनाओं के लक्ष्य समय पर हासिल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीईएएफ और री-केवाईसी से जुड़े कार्यों में भी प्रगति लाने पर जोर दिया गया।

मीणा ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की ओर से जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। बैठक में विभिन्न बैंकों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button