google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

संविधान दिवस पर जिला परिषद में प्रस्तावना की शपथ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

पाली : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाली शहर सहित जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में जिला परिषद कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और उनके अनुरूप आचरण करने का संकल्प लिया गया।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शपथ के दौरान भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के संकल्प को दोहराया गया। साथ ही सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समता उपलब्ध कराने के उद्देश्य को याद किया गया।

प्रस्तावना के माध्यम से व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किए जाने की ऐतिहासिक तिथि 26 नवंबर 1949 का स्मरण किया गया।

जिला परिषद कार्यालय में आयोजित शपथ कार्यक्रम के दौरान संविधान में निहित आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button