google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : सतत विकास लक्ष्य-2030 पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

पाली : जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय एसडीजी क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2030 तक निर्धारित 17 सतत विकास लक्ष्यों एवं उनके 169 उद्देश्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना रहा।

बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति केवल विभागीय प्रयासों से ही संभव नहीं है, बल्कि इसमें आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों की भी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इन लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए विभागवार योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करना जरूरी है।

बैठक में सदस्य सचिव एवं उप निदेशक (आर्थिक एवं सांख्यिकी) वेद प्रकाश चौधरी ने 17 सतत विकास लक्ष्यों का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने जिला संकेतक फ्रेमवर्क-2025 की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि राजस्थान एसडीजी इंडेक्स-2024 में पाली जिले ने 14 लक्ष्यों के 95 इंडिकेटर्स पर प्रदर्शन करते हुए 13वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि जिले में सतत विकास लक्ष्यों की निगरानी के लिए यह फ्रेमवर्क मार्गदर्शक सिद्ध होगा और विभागवार कार्ययोजनाओं को गति देगा।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग अश्विन के. पंवार, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button