google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : कर्मयोगी संगठन ने आयोजित किया भव्य भंडारा, रामदेवरा जाने वाले जातरुओं की की सेवा

पाली : कर्मयोगी संगठन द्वारा रामदेवरा जाने वाले जातरुओं की सेवा हेतु आयोजित भंडारा मंगलवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। संगठन के संस्थापक व अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मण्डली के निर्देशानुसार पाली के जोधपुर रोड स्थित मामाजी महाराज के मंदिर परिसर में यह आयोजन किया गया।

संगठन के जिला प्रवक्ता प्रबल सिंह मण्डली ने बताया कि भंडारे का प्रस्ताव मासिक बैठक में रखा गया था जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। भंडारे में संगठन के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे और जातरुओं को फल, बिस्किट सहित अन्य सामग्री वितरित कर सेवा का लाभ लिया।

भंडारे के दौरान प्रभुलाल मेवाड़ा और मुकेश मेवाड़ा की ओर से जीवन रक्षक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस भी तैनात रही, जिसमें दवाइयां, पट्टी व एंटीसेप्टिक क्रीम की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

आयोजन के समापन पर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें प्रकाश नायक, जितेंद्र चौहान, विनोद गिरी गोस्वामी, भक्ति केरला, बाबूलाल चौहान, गणपत दमामी, शिवम् बंजारा, रमेश प्रजापत, प्रेम सिंह रावत, मदन सिंह बालेचा, बाल कलाकार यशराज नायक, दुर्गा सिंह सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

भजनों की मधुर धुनों पर भक्तों के साथ-साथ संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी झूम उठे। इस मौके पर ताड़केवर शुक्ला, कुंदन सिंह राजपुरोहित, प्रेम कुमार प्रजापत, दिनेश बंजारा, किशनदास वैष्णव, अमृत लाल प्रजापत सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button