google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

दीप विद्या आश्रम में “गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम, शिक्षकों को किया नमन

पाली : दीप विद्या आश्रम सेकेंडरी स्कूल, जालोरी दरवाजा पाली में भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में “गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत करते हुए बच्चों ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की ओर से हरि गोपाल सोनी, जय शंकर त्रिवेदी, निदेशक कमल जैन, अकरम खान, तरुण शर्मा, स्वेत यादव, सुमन लोहिया, रेखा कुमावत, निखिल चोपड़ा, खुशबू अंसारी, कायनात खिलजी, रेखा दमानी और निलम दवे मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों को सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के महत्व से अवगत कराया।

कक्षा पंचम की शाहिस्ता परवीन ने “गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन” विषय पर प्रभावी भाषण देकर सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर बालकों ने सभी अध्यापकों को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद की ओर से विद्यालय के पांच अनुशासित विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button