google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

पाली : आधुनिक भारत के शिल्पकार और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पाली जिला कांग्रेस कमेटी एवं पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द, शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, महावीर सिंह सुकरलाई, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब भाई टी, प्रकाश सांखला, भंवर राव, सुमेर सिंह मनवार, गोरधन देवासी, दिलीप ओड सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने राजीव गांधी के विजन, उनके योगदान और तकनीकी विकास व युवाओं को सशक्त बनाने की उनकी सोच को याद किया। साथ ही सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button