google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जांगिड़ नवयुवक विकास समिति ने बच्छ बारस पर 51 किलो लापसी बना गौमाताओं को कराई प्रसादी

पाली/जवाली। हिन्दू धर्म की परंपरा के अनुसार बच्छ बारस के दिन गौमाता को लापसी खिलाने की विशेष मान्यता है। इसी परंपरा को निभाते हुए जांगिड़ नवयुवक विकास समिति (JNVS) जवाली की ओर से मंगलवार को 51 किलो लापसी बनाकर आसपास विचरण करने वाली गौमाताओं को खिलाई गई।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पहल केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि गौसेवा के प्रति जागरूकता का संदेश भी देती है। JNVS लगातार जिलेभर में गौसेवा, मेडिकल सेवा और संरक्षण के लिए प्रयासरत है। समिति की ओर से समय-समय पर सहायता कोष से गायों के लिए बेल्ट, चारा उपलब्ध कराया जाता है।

प्रेरक JNVS ने बताया कि संस्था पहले भी “परिंडे महाअभियान” और “एक पेड़ मां के नाम” जैसे सामाजिक अभियानों को सफलतापूर्वक चला चुकी है और आगे भी गौसेवा व समाजसेवा की दिशा में लगातार काम करती रहेगी।

इस अवसर पर तेजाराम जोहड़, कृष्ण सांड, गुलाब जांगिड़, आशीष जांगिड़, केके उतवन, अशोक राज, नरेश दायमा, दिनेश जांगिड़, महेश जांगिड़, देवेंद्र जांगिड़, प्रदीप जांगिड़, जगदीश जांगिड़, रमेश जांगिड़, नरेश जांगिड़, प्रकाश जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़ और सौरव जांगिड़ मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button