google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली अधिक मास परिक्रमा का स्वर्ण जयंती वर्ष, अगले साल होगी भव्य परिक्रमा

पाली : पाली अधिक मास परिक्रमा की बैठक मानपुरा भाखरी स्थित जंब्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष कैलाश टवाणी ने पिछली परिक्रमा का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्व समाजों के परिक्रमा सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया। साथ ही आगामी वर्ष में परिक्रमा के 51वें वर्ष (स्वर्ण जयंती) पर इसे भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बताया गया कि परिक्रमा के 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं और अगले वर्ष इसका 51वां आयोजन होगा। इस अवसर को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। संस्था का रजिस्ट्रेशन भी पूरा हो चुका है और आगामी वर्ष परिक्रमा का आयोजन “पाली अधिक मास धरमार्थ सेवा संस्थान” के नाम से किया जाएगा।

बैठक से पहले सुबह महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। कैलाश–सरला टवाणी एवं विष्णु–सुषमा गुप्ता ने अभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से परिक्रमा और संस्था की प्रगति की प्रार्थना की। पंडित दुर्गाशंकर सहित कई पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन करवाया।

मीटिंग में सभी समाजों के बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए और अगली परिक्रमा हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके बाद महादेव की आरती सम्पन्न हुई और शाम को सभी उपस्थित जनों को प्रसादी के रूप में भोजन कराया गया।

इस अवसर पर विधायक भीमराज भाटी, सीओ सिटी अनिल बिश्नोई, सदर थाना अधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। संस्था की ओर से बताया गया कि परिक्रमा आयोजन में पुलिस एवं प्रशासन का हमेशा विशेष सहयोग मिलता है।

इस कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था सचिव हीरालाल व्यास, रामगोपाल खेतावत, जोराराम पटेल, सोनाराम पटेल, धनराज करगवाल, गोपाल बंग, शांतिलाल मंडोरा, अम्बालाल सोलंकी, विश्ववेन्द्र व्यास, राधे राठी, अनु सोलंकी, दीपक सोनी, कुशल देवड़ा आदि कार्यकर्ताओं ने संभाली।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button