google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर में कांग्रेस नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह, युवाओं ने मशाल जुलूस निकालकर दिया शक्ति प्रदर्शन

पाली/सुमेरपुर : नगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस और NSUI के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सुमेरपुर में पाली जिला व प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार एवं NSUI के प्रदेश सचिव हेमंत देवासी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं संचार क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके द्वारा देश में कम्प्यूटराइजेशन, टेलीकॉम क्रांति और महिलाओं को स्थानीय निकायों में 33% आरक्षण दिलाने जैसे ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

शिशुपाल सिंह निंबाड़ा व भुराराम सीरवी के सान्निध्य में राहुल गांधी के “वोट चोरी” के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन में एक विशाल मशाल जुलूस भी निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता शामिल हुए।

समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
सम्मानित नेताओं में सुमेरसिंह मनवार, करण सिंह मेड़तिया, सत्य प्रकाश कुमावत, महेश परिहार, जाफर भाई सिलावट, प्रेमाराम देवासी, विनोद सिंह पराखिया, प्रवीण भाटी, मनाराम चौधरी, सुरेश देवासी, उप प्रधान गजेंद्र सिंह, पूर्व उप प्रधान नाहर सिंह सहित कई अन्य शामिल रहे।

अपने संबोधनों में नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी नगर निकाय व पंचायत राज चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रकांत मारू ने किया जबकि आभार प्रदर्शन सुमेर सिंह मनवार ने किया।

इस अवसर पर पाली जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कोठारी, NSUI जिलाध्यक्ष विजय जोशी, सिरोही युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश मीना, NSUI सिरोही अध्यक्ष चंपालाल तिरगर, वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी इब्राहिम सांडेराव, जोब सिंह परमार, चतराराम मेघवाल, संतोष सिंह, किसान कांग्रेस संयोजक शंकरलाल माली, पार्षद गोविंद राठौड़, खूबचंद खत्री, महबूब खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button