google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर का पाली दौरा, सेवाड़ी-नाणा-फालना में हुआ भव्य स्वागत

पाली : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर गुरुवार को अल्प प्रवास पर पाली पहुंचे। सर्किट हाउस में जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री और पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रस्तुत किया गया।

राज्यपाल माथुर शांति नगर स्थित गजानंद सोसायटी पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. सुभाष लोढ़ा की पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे भीमाणा गांव पहुंचे और पूर्व प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि स्व. सामताराम गरासिया की शोकसभा में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

अल्प प्रवास के दौरान सेवाड़ी, नाणा और फालना में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से राज्यपाल का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल माथुर ने कहा कि “समाज की प्रगति आपसी सहयोग से ही संभव है। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।”

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button