google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : गूंजा स्काउटिंग का स्वर, 5 दिवसीय शिविर में 210 युवाओं को मिल रहा जीवन निर्माण का पाठ

पाली : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में पांच दिवसीय आवासीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं निपुण रोवर प्रशिक्षण शिविर कांबेश्वर महादेव, कानाकोलर (सुमेरपुर) में 21 से 25 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि जिले के आठ स्थानीय संघों से 210 स्काउट और रोवर इस शिविर में भाग ले रहे हैं। विशेष बात यह रही कि इस बार जनजाति स्काउट एवं रोवर भी इसमें शामिल हुए हैं।

सुबह योग-प्राणायाम से शुरू होती है दिनचर्या

शिविर संचालक पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक दिन की शुरुआत बी.पी. सिक्स व्यायाम, दौड़, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और योग से होती है। टेंट एवं आवास निरीक्षण के बाद प्रार्थना, झंडा गीत और ध्वजारोहण के साथ टोली विधि से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। अवकाश अभ्यास में परीक्षा कार्य भी संपादित किए जा रहे हैं।

प्रशिक्षकों की टीम दे रही मार्गदर्शन

शिविर में प्रशिक्षकों की बड़ी टीम सक्रिय है, जिसमें सहायक लीडर ट्रेनर बाबूलाल गुर्जर, रोवर लीडर प्रभु राम प्रजापति, महावीर सिंह सोनिगरा (सचिव बाली), लादू सिंह कुम्पावत (सचिव खुडाला), पुखराज खेवाड, दलपत सिंह राव, दिनेश त्रिवेदी, रताराम मीणा, टीकम दास, हिरालाल, कालीचरण सिंह राजपुरोहित, शेखर कुमार, दीपक बारूपाल, दरगाराम, भवरलाल, रघुवीर मीणा (सचिव सुमेरपुर), कलाराम सोलंकी, विशाल, करण, भेराराम आदि शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाली का गौरव

इसी बीच स्काउट गाइड संगठन की ओर से आयोजित 15वां एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय सम्मेलन 19 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली में वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट के तत्वाधान में चल रहा है। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में 22 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
पाली की सीओ गाइड निशु कंवर को सिल्वर पिन से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रशिक्षण गतिविधियों को रोचक बनाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेशन, युवाओं के चारित्रिक निर्माण, और गर्ल गाइड-गर्ल स्काउट की आत्मनिर्भरता पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button