google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : रावणा राजपूत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह कल, 100 से अधिक होनहार होंगे सम्मानित

पाली : रावणा राजपूत समाज विकास समिति सोसायटी नगर ईकाई की ओर से रविवार को शहर स्तरीय द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में समाज के 100 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थी और होनहार व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी नगर ईकाई अध्यक्ष एवं एडवोकेट विक्रम सिंह भैंसाणा करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में रणवीर सिंह परिहार (रजिस्ट्रार, सोसायटी रजिस्ट्रेशन जयपुर कॉपरेटिव) उपस्थित रहेंगे।
प्रेरक अतिथि के रूप में चन्दन सिंह चौहान (अतिरिक्त निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, जयपुर संभाग), पूनम सिंह राठौड़ (सेवानिवृत्त अधीक्षक अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम जालोर), तेज सिंह पंवार (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक – मुख्यालय), मूल सिंह भाटी (संरक्षक, रावणा राजपूत समाज) और वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सिंह सोलंकी विशेष रूप से शामिल होंगे।

समारोह को लेकर शनिवार को समाजबंधुओं को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाबू सिंह परिहार, ओम सिंह सोढा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button