google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पाली : सरकारी योजनाओं पर उमड़ी भीड़, दूसरे दिन शिविर में 400 से ज्यादा लाभार्थी बने हिस्सेदार

पाली : श्री सुल्तान उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाइन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन भी उत्साहजनक रहा। बड़ी संख्या में आमजन ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

शिविर में मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 110 आवेदन दर्ज हुए, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 आवेदन स्वीकृति के लिए भेजे गए। वय वंदन योजना में 90 वरिष्ठ नागरिकों ने पंजीकरण कराया, वहीं 95 श्रमिकों को मौके पर ई-श्रमिक कार्ड जारी किए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत लगाए गए निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 135 मरीजों की ओपीडी जांच की गई और दंत रोग विशेषज्ञ ने मरीजों को परामर्श दिया।

कार्यक्रम का संचालन त्रिलोक चौधरी के नेतृत्व में अजय वैष्णव व मुकेश पटेल ने किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन महेन्द्र बोहरा, रामकिशोर साबू, मुलसिह भाटी, शिवजी प्रजापत, प्रेमसिंह महेचा, सुदर्शनसिंह उदावत, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, देवेंद्रसिंह, ओमाराम चौधरी व सिवराम जाट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिविर को सफल बनाने में नगर निगम व बांगड़ अस्पताल का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों का कहना है कि तीसरे और अंतिम दिन शिविर में और भी ज्यादा संख्या में लाभार्थियों के आने की संभावना है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button