google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली ब्लॉक में सत्रारंभ वाक्पीठ का शुभारंभ, शिक्षा की गुणवत्ता और नवाचार पर मंथन

पाली : पाली जिले के मंडिया ग्राम स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाक्पीठ (25 और 26 अगस्त) का शुभारंभ हुआ। नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुई। सभा की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई।

इस अवसर पर पाली ब्लॉक के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। सत्रारंभ वाक्पीठ में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्था प्रधानों ने आपसी संवाद से अनुभव साझा किए और शिक्षा को समाज से जोड़ने की दिशा में ठोस संकल्प लिया। “विद्यालय केवल ज्ञान का मंदिर नहीं, भविष्य निर्माण की प्रयोगशाला”

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप कर्मचंदानी ने कहा कि विद्यालय केवल ज्ञान का मंदिर ही नहीं बल्कि भविष्य निर्माण की प्रयोगशाला भी है।
उप जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह राणावत ने शिक्षा के साथ खेल-कूद की अनिवार्यता पर बल दिया, वहीं यूसीईईओ सुनीता जॉनवाल ने निजी विद्यालयों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए समाधान सुझाए।

इस मौके पर प्रभु सिंह राजपुरोहित, वाक्पीठ अध्यक्ष जब्बर सिंह, सचिव मादाराम पंवार, उपाध्यक्ष अकरम खान, नितेश श्रीकृष्ण, देवी सिंह (प्रधानाध्यापक बल्दो की ढाणी), स्कूल शिक्षा परिवार अध्यक्ष राम सिंह गोहिल, जावेद मोदी, अय्यूब खान समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

सत्रारंभ वाक्पीठ पाली ब्लॉक के लिए केवल प्रशासनिक संवाद का मंच नहीं रहा बल्कि शिक्षा को नई दिशा देने और संस्था प्रधानों को प्रेरित करने का अवसर बना। मंच संचालन का दायित्व “आवाज के बादशाह” रामदयाल जांगिड़ ने निभाया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button