google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : पेंटर प्रकाश जोशी राज्य स्तर पर सम्मानित, कोरोना काल में जागरूकता अभियान और बेटी बचाओ पर मिला विशेष सम्मान

पाली : पाली जिले के लिए गौरव का क्षण रहा जब पेंटर प्रकाश जोशी को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान भृगु वंशीय ब्राह्मण कर्मचारी अधिकारी कल्याणकारी संस्था जयपुर की ओर से आयोजित छात्र-छात्रा एवं कर्मचारी-अधिकारी सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

संस्था के संरक्षक महेन्द्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा और संस्था अध्यक्ष मोहनलाल भार्गव ने समाज में उत्कृष्ट योगदान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा कोरोना काल में शहरभर में निःशुल्क पेंटिंग कर जनता को जागरूक करने जैसी उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए प्रकाश जोशी को सम्मानित किया। उन्हें मंच पर माला, साफा, सॉल, दुपट्टा और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आठगांव जोशी समाज अध्यक्ष सत्यनारायण सोजत, प्रेमशंकर शर्मा (जयपुर), सुनील कुमार, सत्यनारायण शास्त्री (पाली), मांगीलाल हरियाढाणा, सीताराम शर्मा (जयपुर) और रामजीलाल रावल ने प्रकाश जोशी को सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी।

प्रकाश जोशी के इस सम्मान से पाली जिले के समाजबंधुओं और कला जगत में हर्ष की लहर है। उनका कहना है कि यह उपलब्धि न केवल पाली बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button