
पाली : विश्व हिन्दू परिषद पाली विभाग की ओर से आगामी 21 सितम्बर (रविवार, अमावस्या) को पाली शहर के अणुव्रत नगर मैदान में भव्य हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पाली, बाली और सोजत संगठनात्मक जिलों से बड़ी संख्या में हिन्दू समाजबंधु हिस्सा लेंगे।
जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि इस कार्यक्रम में भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, वृन्दावन से साध्वी दीदी समाहिता, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया और विहिप के केंद्रीय सहमंत्री शंकर गायकर सहित कई संत-महात्मा, समाज के धर्मगुरु एवं प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
उन्होंने कहा कि समाज के संतों को निमंत्रण देकर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है।

इस अवसर पर मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी, बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, रमेश थावानी, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, हेमंत तनवानी, किशन सीरवी, रामसुख पायक, आनन्दस्वरूप गुप्ता, भीमराज चौधरी, जगदीश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
संयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम हिन्दू समाज की धार्मिक एकता और जागरूकता का प्रतीक होगा। अणुव्रत नगर मैदान में हजारों की संख्या में हिन्दू समाजबंधुओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह आयोजन पाली जिले में ऐतिहासिक रूप ले सकता है।



