google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : जिले से 1303 वरिष्ठ नागरिकों का चयन, तीर्थ यात्रा योजना में रेल व हवाई सफर करेंगे

पाली : देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत पाली जिले से 1303 वरिष्ठ नागरिकों का चयन हुआ है। इनमें 1163 यात्री रेल मार्ग से और 140 यात्री हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा करेंगे। चयन प्रक्रिया गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह की अध्यक्षता में उनके कक्ष में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से पूरी की गई।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि योजना के अंतर्गत जिले से कुल 4313 फार्म भरे गए, जिनमें 6622 आवेदक शामिल थे। इनमें से ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया द्वारा चयनित यात्रियों को देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

रेल यात्रा करने वाले यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ, सम्मेदशिखर, पावापुरी, मथुरा, वृंदावन, द्वारकापुरी, सोमनाथ, तिरुपति, कामाख्या, गंगासागर, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, वैष्णो देवी, अमृतसर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, एलोरा, गोवा और बिहार शरीफ सहित अन्य तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष धार्मिक स्थलों का चयन किया गया है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सिलिंग अश्विन के पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा, सहायक आयुक्त देवस्थान, सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल और देवस्थान विभाग निरीक्षक दीपक श्रीमाली मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button