google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सखी वन स्टॉप सेंटर का सचिव भाटी ने किया औचक निरीक्षण, पीड़िताओं को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

पाली : महिलाओं को सुरक्षा और सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, पाली का गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रबंधक देवी बामणिया से पीड़िताओं के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, काउंसलिंग व्यवस्था और विधिक सहायता से जुड़ी जानकारी ली। भाटी ने कहा कि घरेलू हिंसा व अन्य अपराधों से प्रभावित महिलाओं को अस्थाई आवास और हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना वन स्टॉप सेंटर की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

सचिव भाटी ने केंद्र पर दर्ज मामलों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया और पाया कि सेंटर द्वारा प्रभावी और सक्रिय कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने पीड़िताओं को दी गई सहायता, काउंसलिंग की प्रक्रिया और विधिक सहायता के लिए भेजे गए प्रकरणों की समीक्षा की।

भाटी ने निर्देश दिए कि यदि किसी पीड़िता को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, तो उसका आवेदन तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजा जाए, ताकि उसे निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही, विभिन्न रजिस्टरों, पत्रावलियों और पिछले माह के आंकड़ों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रबंधक देवी बामणिया और काउंसलर सोनीया जोशी मौजूद रहीं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button