google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

कांग्रेस कार्यकारिणी में वंचित कार्यकर्ताओं को शामिल करने की उठी मांग, ब्लॉक व नगर की कार्यकारिणी जल्द घोषित करने पर जोर

पाली : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से पाली जिले के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि पाली जिले की जिला कार्यकारिणी में वंचित कार्यकर्ताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान मिल सके। साथ ही जिन ब्लॉक व नगर की कार्यकारिणियों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है, उन्हें शीघ्र घोषित करने की भी मांग की गई।

प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर समय रहते संगठन की सभी कार्यकारिणियां घोषित हो जाती हैं तो आगामी नगर पालिका व पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस मजबूती से मैदान में उतर सकेगी और जिले में पार्टी का प्रदर्शन और भी बेहतर हो सकेगा। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि उद्देश्य केवल इतना है कि जिले में पार्टी की पकड़ मजबूत हो और प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में बराबरी का अवसर मिले।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button