पाली : जिले के 13 स्काउट-गाइड राष्ट्रीय ट्रैकिंग शिविर में बने प्रदेश का सबसे बड़ा दल

पाली : जिले के 13 सदस्यीय स्काउट-गाइड दल ने जम्मू के त्रिकूटा भवन, कटरा में आयोजित नेशनल लेवल एडल्ट लीडर ट्रैकिंग प्रोग्राम ऑन फिट इंडिया शिविर में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। यह शिविर 27 अगस्त से 31 अगस्त तक चल रहा है।
सी.ओ. स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि राजस्थान से कुल 18 संभागी इस राष्ट्रीय स्तरीय शिविर में भाग ले रहे हैं, जिनमें से 13 प्रतिभागी केवल पाली जिले से हैं। यही कारण है कि पाली का दल प्रदेश में सबसे बड़ा दल बन गया है।
पाली से शामिल सदस्य (स्काउट यूनिट लीडर) बलबीर पारगी, धर्मेंद्र सोलंकी, बस्तीराम (रोवर) विक्रम कुमार, नंदकिशोर, प्रमोद पटेल, कैलाश बंजारा, तरुण सीरवी, दिनेश (रेंजर) अमीषा पटेल, खुशी पटेल, योगेश्वरी, भावना मीणा

राष्ट्रीय मुख्यालय से अनालेंद्र शर्मा के निर्देशन में चल रहे शिविर में महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और जम्मू से कुल 52 प्रतिभागी शामिल हैं। राजस्थान दल का नेतृत्व राज्य मुख्यालय जयपुर से एल.आर. शर्मा, सी.ओ. स्काउट एवं सहायक सचिव कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इस शिविर में हिस्सा ले रहे स्काउट-गाइड रोवर-रेंजर वैष्णो देवी मार्ग पर भू-स्खलन से प्रभावित यात्रियों की सहायता में भी जुटे हुए हैं। वे यात्रियों को आवास, भोजन और भीड़ नियंत्रण में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सहायक जिला कमिश्नर बसंत परिहार ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिभागियों को ट्रैकिंग, पैदल हाइक, प्राकृतिक वातावरण व वनस्पति की जानकारी के साथ-साथ आपदा प्रबंधन और आपातकालीन बचाव प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पाली से सर्वाधिक संख्या में रोवर-रेंजर के शामिल होने पर गुंदोज स्थानीय संघ सचिव कैलाश कुमार और प्रदीप शर्मा ने बधाई दी।



