google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

भंसाली कन्या महाविद्यालय में गणेश सृजन कार्यशाला, छात्राओं ने मिट्टी से गढ़ी सुंदर प्रतिमाएँ

पाली : भंसाली राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग तथा इनोवेशन एंड स्किल डेवलपमेंट समिति के संयुक्त तत्वावधान में गणेश सृजन कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस विशेष अवसर पर प्रथम सेमेस्टर ड्राइंग एंड पेंटिंग की छात्राओं ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विभाग की सहायक आचार्य ज्योति शर्मा एवं लीला चौधरी ने छात्राओं को क्ले से मूर्ति निर्माण की कला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद छात्राओं ने मिट्टी से बेहद आकर्षक और सुंदर गणेश प्रतिमाएँ बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनिता कोका ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियाँ न केवल कला कौशल को निखारती हैं बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नवाचार की भावना भी विकसित करती हैं।
कार्यशाला के दौरान इनोवेशन एंड स्किल डेवलपमेंट समिति के संयोजक कुलदीप राखेचा, प्रसेन पंवार, मुकेश पाणेचा, रवीना, देवीलाल एवं राजकिरण सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button