google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

खेलो इंडिया वूशु प्रतियोगिता में पाली की बेटियों का जलवा, 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ रचा इतिहास

पाली : बेटियों ने राज्य स्तरीय खेलो इंडिया वूशु प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भीनमाल स्थित विद्या भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में 28-29 अगस्त को आयोजित इस प्रतियोगिता में पाली की महिला टीम ने कुल 6 पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

पाली के बांगड़ स्टेडियम वूशु प्रशिक्षण केंद्र की बालिकाओं ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का नतीजा है। सभी विजेता खिलाड़ी कोच प्रवीण पिहाल एवं जयंत सोलंकी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित हैं।

पदकों की चमक

स्वर्ण पदक : गुंजन (39 किग्रा भार वर्ग) और निशा (52 किग्रा भार वर्ग)
रजत पदक : निकिता पांडे (45 किग्रा भार वर्ग)
कांस्य पदक : निधि (45 किग्रा भार वर्ग) और जयश्री (48 किग्रा भार वर्ग)

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण एवं राजस्थान वूशु संघ के तत्वावधान में आयोजित हुई। इसमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की महिला खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया।
पाली की इन जांबाज बेटियों की सफलता ने जिले में उत्साह और गर्व का माहौल बना दिया है। खिलाड़ियों के पाली लौटने पर क्रीड़ा भारती परिवार एवं खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button