google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : गणपति महोत्सव की धूम, 6 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

पाली : मेला सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में धान मंडी प्रांगण में चल रहा 10 दिवसीय गणपति महोत्सव भक्तिमय वातावरण में जारी है। प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। महोत्सव के अंतर्गत संत गोपालराम महाराज के श्रीमुख से चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन महाराज जी ने कहा गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति असंभव है। जीवन में गुरु न हो तो जीवन अधूरा रह जाता है। तुलसीदास जी भी यही कहते हैं कि हमें श्रीराम पर अटूट भरोसा रखना चाहिए।

शोभायात्रा बनेगी आकर्षण का केंद्र

मेला समिति ने बताया कि 6 सितंबर को विराट गणपति विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन होगा। यह शोभायात्रा धान मंडी प्रांगण से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होकर रुई कटला, पुरानी सब्जी मंडी, गुलजार चौक, सराफा बाजार, पल्लिवालों का बास, गोपीनाथ जी का मंदिर, अग्रेशन भवन होते हुए चादर वाले बालाजी हाथी समाधि पर संपन्न होगी।

गणमान्य और समाज प्रतिनिधियों की मौजूदगी

रामकथा के दौरान जिला अध्यक्ष लक्ष्मिपतराज मेहता, जिला सचिव श्याम पवार, कोषाध्यक्ष दोलाराम पटेल, उपाध्यक्ष विजय राज सोनी, प्रवक्ता अंबालाल सोलंकी, डॉ. शिवकुमार, प्रमोद दवे, सुभाष व्यास, घनश्याम बोराणा सहित पाली के कई गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवाओं ने भाग लिया।

रजिस्ट्रेशन पर मिलेगा सम्मान

समिति ने जिले के सभी मंडलों और संगठनों से अपील की है कि वे अपनी गणपति मूर्तियों का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन धान मंडी प्रांगण में अवश्य करवाएं। पंजीकरण के समय प्रतिभागियों को दुपट्टा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सुविधा जिला कोषाध्यक्ष दोलाराम पटेल और मेला संयोजक नीरज सोनी के पास उपलब्ध है। समिति ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर गणपति महोत्सव और शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button