google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

समाजसेवी ओमप्रकाश सोनी की पुण्यतिथि पर होगा सेवा महोत्सव

रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा परामर्श और दवा वितरण 2 सितंबर को

पाली : समाजसेवा को समर्पित जीवन जीने वाले स्व. ओमप्रकाश सोनी की पाँचवी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति दिवस को सेवा कार्यों के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर 2 सितंबर को रामदेव रोड, रजत नगर स्थित केशव भवन में विविध सामाजिक और चिकित्सा सेवाओं से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम संयोजक नीरज सोनी ने बताया कि इस अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। साथ ही पाली के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. लक्ष्मण सोनी और डॉ. रेखा सीरवी निशुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे।
भवानी लेब के डॉ. मांगीलाल चौधरी द्वारा सुगर और बीपी की जांच बिल्कुल मुफ्त की जाएगी। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

आयोजन समिति ने बताया कि स्व. ओमप्रकाश सोनी हमेशा सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनकी पुण्यतिथि को सेवा कार्यों के रूप में मनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button