पाली : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, जिला कलेक्टर ने कहा– सभी त्योहार सौहार्द व शांति से मनाएं

पाली, 30 जून। जिले में आगामी त्योहारों जैसे मोहर्रम, कांवड़ यात्रा, बाबा रामदेवरा यात्रा, गणेश चतुर्थी और गणपति विसर्जन आदि के मद्देनजर सोमवार को जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों को मिलकर सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने चाहिए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई।

उन्होंने पुलिस, नगर परिषद, बिजली, टेलीफोन व अन्य विभागों को त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मोहर्रम व कांवड़ यात्रा मार्गों की मरम्मत, लटकते तारों की मरम्मत, घाटों की सफाई सहित कानून-व्यवस्था बनाए रखने की योजना पर चर्चा की गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक चुना राम जाट ने शांति व्यवस्था व सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने की बात कही। बैठक में एडीएम बजरंग सिंह, डॉ. पूजा सक्सेना, प्रशिक्षु आईपीएस ऊषा यादव, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित जिले के अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
li



