google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

ईद मिलादुन्नबी जुलूस की तैयारियों को लेकर अंजुमन सीरतुन्नबी की बैठक सम्पन्न

पाली : ईद मिलादुन्नबी जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियों को लेकर अंजुमन सीरतुन्नबी की अहम बैठक रविवार को नाड़ी मोहल्ला स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी ने की।

बैठक में तय किया गया कि 4 और 5 सितम्बर को निकलने वाले जुलूस के दौरान मार्गों की सजावट, आकर्षक रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही प्रशासन के सहयोग से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों ने विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया और कहा कि इस वर्ष जुलूस-ए-मोहम्मदी ऐतिहासिक और अनुकरणीय होगा।

इस मौके पर सदर हाजी रफीक गौरी, सेक्रेट्री हाजी सईद अंसारी, सैय्यद रमजान सर, शकील अहमद नागौरी, पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज, महबूब खान खिंवाड़ा, इंसाफ सोलंकी, ज़ाकिर गोरी, मकसूद अली चूड़ीगर, जावेद जिलानी, फारूक रंगीला, हाजी इसराइल खत्री, नजीर खान सिंधी, समीर गोरी, आमीन गोरी सहित बड़ी संख्या में कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button