मन की बात कार्यक्रम के साथ भाजपा में शामिल हुए राहुल देवड़ा

पाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन आज सोमनाथ मंडल के बूथ संख्या 142 पर लाखोटिया महादेव मंदिर, खेतल शांति भवन में किया गया। कार्यक्रम के बाद राजनीतिक माहौल तब और गरमा गया जब राहुल देवड़ा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने देवड़ा को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर उन्होंने देवड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में हर नए कार्यकर्ता का योगदान संगठन को और मजबूत करता है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें जिला महामंत्री नारायण कुमावत, मन की बात संयोजक देवीलाल मेघवाल, सोमनाथ मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार, लाखोटिया महादेव मेला मंडल संस्थापक अध्यक्ष नेमीचंद देवड़ा, रमेश परिहार, रितेश छाजेड़, प्रवीण गुलेच्छा, परमेन्द्र सिंह परिहार, जितेंद्र भंसाली, प्रमोद परिहार, पारस मेवाड़ा, मुकेश मेवाड़ा, देवकिशन देवड़ा, उदित मुथा, चंद्रप्रकाश बोरणा, सुमित टाक चिंतामणि, पारस देवड़ा, अरिहंत मुथा, निर्मल भाटी, योगेंद्र देवड़ा, कैलाश चौहान (पूर्व पार्षद), पंकज देवड़ा, गौरव शर्मा, चेतन देवड़ा, मोहित सोनी, राकेश सेन, मोहन भाटी, मदन पंवार, धीरज पंवार, यंशवत वाघमार, प्रताप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने भाजपा के प्रति लोगों के बढ़ते जुड़ाव और संगठन की मजबूती को प्रदर्शित किया।



