google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

कंकू विजय महाविद्यालय में नवीन सत्र का शुभारंभ, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक कर किया स्वागत

पाली : शहर के खेरवा रोड स्थित कंकू विजय महाविद्यालय में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ पारंपरिक माहौल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रबंधक अभिषेक जैन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर जैन ने कहा कि नवीन विद्यार्थी जीवन के नए पड़ाव में कदम रख रहे हैं। शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से वे निश्चित रूप से अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे और सफलता हासिल करेंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्राध्यापकों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, रोली-मोली और मिष्ठान से स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण और शिक्षक महत्ता के बारे में जानकारी दी।

डॉ. अंजना अरोड़ा, डॉ. सुरेंद्र शर्मा और गोविंद सैन ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व और जीवन निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं दिनेश विश्नोई, प्रवीण द्विवेदी और लता महावर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से नए सत्र की शुरुआत का जश्न मनाया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button