google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवाड़ी गांव में हड़कंप, 24 घंटे में तीन कुएं धंसे, 100 फीट का पीपल का पेड़ और बिजली का सामान भी समाया

पाली (बाली)। उपखंड क्षेत्र के सेवाड़ी गांव में पिछले 24 घंटों में लगातार तीन कुओं के धंसने की घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 10:30 बजे गुड़ा सीरवियान में ओटाराम का कुआं अचानक धंस गया। इसके बाद बगदाराम चौधरी और लक्ष्मण सिंह के कुएं भी जमीन में समा गए। बगदाराम के कुएं में पानी की मोटर, ट्रैक्टर की ट्रॉली, बिजली का सामान और करीब 100 फीट ऊंचा पीपल का पेड़ भी धंस गया।

इसी तरह पातावा रोड पर उत्तम सिंह का कुआं सुबह 7:30 बजे जमीन में धंस गया, जिसमें पानी की मोटर और बिजली का मीटर सहित अन्य सामान समा गया। गनीमत रही कि इन घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

लगातार कुओं के धंसने से पूरे गांव में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आसपास के पक्के मकानों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल ग्रामीण और अधिकारी दोनों ही स्थिति को लेकर सतर्क हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button