google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

पाली : मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं की सुरक्षा व योजनाओं पर 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम शुरू

पाली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार और महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार मिशन शक्ति योजना के तहत “संकल्प-एचईडब्ल्यू” (Hub for Empowerment of Women) का 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान जिले में शुरू हो गया है। यह अभियान 2 से 12 सितम्बर 2025 तक चलेगा।

बुधवार को पी.एम. श्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली में आयोजित कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर किसी भी महिला को हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में मदद उपलब्ध कराता है। यहां महिलाएं अपनी समस्या निसंकोच साझा कर सकती हैं और उन्हें उचित मार्गदर्शन के साथ आवश्यक सहायता मिलती है।

राजश्री ने छात्राओं को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो योजना, शिक्षा सेतु योजना, नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और राजकोट सिटीजन ऐप के बारे में भी अवगत कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बसंत परिहार, अध्यापिकाएं मीना नीलानी और अंकित शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 30 से 35 छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button