नेत्रदान से किसी की जिंदगी में भर सकते हैं रोशनी – रोटरी क्लब पाली का संदेश

पाली : भारत में मनाए जा रहे 40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत रोटरी क्लब पाली एवं आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान (पाली चेप्टर) के संयुक्त तत्वावधान में आज नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेश चंद मेहता और सचिव वर्धमान भंडारी ने कहा कि नेत्रदान जीवनदायिनी सेवा है, जिससे अंधकार में जी रहे लोगों को रोशनी मिल सकती है।

आई बैंक अध्यक्ष हुक्मी चंद मेहता ने कहा कि मरणोपरांत व्यक्ति की आंखें दान करवा कर दूसरों की जिंदगी में उजाला भरा जा सकता है। डॉ. आर.के. गर्ग ने नेत्रदान की प्रक्रिया समझाई और हेमन्त चोपड़ा ने उपस्थित लोगों की शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर गौतम जी रांका, इंदु शर्मा, अशोक भंडारी, नीलकमल दायमा, अर्जुनचंद मेहता, धर्मेंद्र मोहनोत, गौतम चंद रेड, प्रवीण कोठारी, मूलचंद संकलेचा सहित क्लब सदस्य मौजूद रहे।



