आदिकर्मयोगी अभियान जनजातीय सशक्तिकरण हेतु पाली में एकदिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

पाली : जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने और शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने के उद्देश्य से आदि कर्मयोगी अभियान – उत्तरदायी शासन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, पाली में एकदिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स से आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना के साथ जनजातीय क्षेत्रों में विकास को गति दें तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर विशाल सीपा एवं महेंद्र सिंह (अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद पाली) ने अभियान और उत्तरदायी शासन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

जिला मास्टर ट्रेनर देवेंद्र डाबी, एसीबीईओ डॉ. वेदान्त गर्ग, डीवाई सीएमएचओ प्रकाश चंद्र, सीडीपीओ हनुमान प्रसाद मीणा, एक्सईएन जलदाय साहिल पोसवाल, एसीएफ मदन सिंह, एडीओ हेमंत कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।

जिला प्रोसेस लेब में आयोजित इस आमुखीकरण में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, एनजीओ, एसएचजी, डीएमटी और बीएमटी सदस्य उपस्थित रहे। बताया गया कि आगामी तीन दिनों तक ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स का विशेष प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा।



