google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : शिक्षा क्षेत्र के भामाशाह व प्रेरक होंगे सम्मानित, 64 भामाशाह और 23 प्रेरकों का चयन

पाली : शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और नवाचार करने वाले भामाशाह एवं प्रेरकों को सम्मानित करने के लिए 5 सितम्बर 2025 को भामाशाह/प्रेरक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) पाली के तत्वावधान में दोपहर 2:30 बजे, पीएम श्री बांगड़ राउमा विद्यालय पाली में आयोजित होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी राहुल कुमार राजपुरोहित ने बताया कि शिक्षा विभाग में भामाशाहों द्वारा विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण, टिन-शेड, रंग-रोगन, कम्प्यूटर संसाधन, फर्नीचर, खेल मैदान समतलीकरण, पेयजल व्यवस्था, स्टेशनरी, पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण जैसी सुविधाओं के लिए 1 लाख से 25 लाख तक सहयोग करने वाले भामाशाहों और 5 लाख से 50 लाख तक योगदान देने वाले प्रेरकों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत, उद्योगपति कमल गोयल, विनय बम्ब, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा पाली ऋछपाल सिंह, सहायक निदेशक विष्णु गुर्जर, शिक्षाविद् के.के. राजपुरोहित सहित कई अधिकारी और शिक्षाविद् मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के उत्थान में सहयोग देने वाले 64 भामाशाह और 23 प्रेरकों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह को पर्यावरण-संवेदनशील बनाने के लिए “पॉलिथीन मुक्त-पर्यावरण युक्त अभियान” की थीम पर आयोजन होगा। अतिथियों और सम्मानितों को प्रशस्ति पत्र व पौधारोपण का प्रतीक पौधा-गमला भेंट किया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button