पाली : हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न, 21 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

पाली : विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में आगामी 21 सितंबर को पाली शहर के अणुव्रत नगर मैदान में होने वाले भव्य हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम की तैयारियों की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हो गई।

जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि हिन्दू धर्म परंपरा के अनुसार हर शुभ कार्य से पहले भूमि पूजन कर कार्यक्रम को मंगलमय बनाने की कामना की जाती है। इसी कड़ी में पंडित मुकेश शर्मा एवं प्रवीण उपाध्याय ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कराई। इस दौरान लादुराम सोनी, विशन सिंह, ओमप्रकाश पुंगलिया, प्रताप पंवार सपत्नीक यजमान के रूप में बैठे।

उन्होंने बताया कि पाली जिले के 1000 गांवों में श्रीफल पूजन एवं व्यापक संपर्क अभियान चल रहा है। हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम में जिलेभर से 100 से अधिक संत-महात्मा और धर्मगुरु पधारेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, नशा मुक्त युवा, कुटुंब प्रबोधन, गौ रक्षा एवं संवर्धन, तथा राष्ट्र की वर्तमान परिस्थितियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रबोधन होगा।

भूमि पूजन अवसर पर बजरंग दल प्रान्त सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी, भीमराज चौधरी, जिला अध्यक्ष नरेन्द्र माछर, जिला उपाध्यक्ष रंगलाल जाट, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष रामसुख पायक, नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप गुप्ता, बजरंग दल जिला संयोजक जगदीश सिंह, सह संयोजक हरीश सोनी, केलाश कुमावत, श्रवण भीलवाड़ा, मातृशक्ति विभाग संयोजिका प्रकाश कवर, जिला संयोजिका रेखा सोलंकी, संतोष वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



