google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : बंजारा समाज का भव्य धार्मिक आयोजन, 7 सितम्बर को यज्ञ पूर्णाहुति व प्रतिभाओं का सम्मान समारोह

पाली : राजस्थान बंजारा समाज के चारों मंडलों की ओर से 7 सितम्बर को पाली में एक भव्य धार्मिक आयोजन एवं चातुर्मास यज्ञ पूर्णाहुति समापन समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर संत शिरोमणि चेतनगिरी महाराज एवं गोपाराम जी महाराज सहित अनेक संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

समाज की प्रतिभावान विभूतियों को खेल, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर मंच पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भोजन महाप्रसादी, धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ हवन तथा अन्य धार्मिक गतिविधियाँ आयोजित होंगी। समापन की पूर्व संध्या पर एक भव्य भजन संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के ख्याति प्राप्त भजन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

यह आयोजन जोधपुर रोड स्थित हिंगलाज माता मंदिर प्रांगण में होगा, जहाँ व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा चुकी हैं। समाज के विभिन्न मंडलों से आने वाले बंधुओं के लिए विशाल शामियाना सजाया गया है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर समाज के युवाओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह है। विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जिससे आयोजन को भव्य और यादगार बनाया जा सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button