पाली अरोड़ा खत्री समाज की दो प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर पर सम्मानित

पाली : अरोड़ा खत्री समाज के धनंजय अरोड़ा ने बताया कि पाली अरोड़ा खत्री समाज के होनहार विद्यार्थी डॉ. कार्तिक अरोड़ा पुत्र कृष्ण कुमार अरोड़ा ने अपनी मेघाशक्ति, कठोर परिश्रम और समर्पण से एक के बाद एक उल्लेखनीय उपलब्धियों अर्जित की, जिनमें एम्स गोरखपुर से एम.बी.बी.एस. में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया एवं साथ ही INICET AIIMS 2025 की देशव्यापी परीक्षा में AII India Rank 25 प्राप्त कर चिकित्सा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया एवं कार्तिक अरोड़ा की उक्त लग्न, मेहनत एवं निष्ठा के परिणामस्वरूप उनके द्वारा जनरल मेडिसिन में टॉप करने पर उन्हें भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा चरक गोल्ड मेड़ल से AIIMS गोरखपुर दीक्षांत समारोह में विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इसी प्रकार सेवानिवृत जिला परिवहन अधिकारी भंवरलाल अरोड़ा एवं श्यामा अरोड़ा की सुपुत्री डॉ. संगीता अरोड़ा, प्राचार्य, राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी विद्यालय, रातानाड़ा जोधपुर को उनके द्वारा शिक्षा विभाग में बतौर भामाशाह प्रेरक उल्लेखनीय कार्य कर दो करोड़ रूपये की लागत के निर्माण कार्य करवाकर शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान हासिल करने पर उन्हें भामाशाह सम्मान समारोह, 2025 में बतौर भामाशाह प्रेरक-2025 के रूप में सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य रहे कि डॉ. संगीता अरोड़ा को उनके उल्लेखनीय कार्यो हेतु पूर्व में जिला स्तर एवं तहसील स्तर भी सम्मानित किया गया हैं। डॉ० संगीता अरोड़ा स्वयं द्वारा भी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु समय-समय पर आर्थिक सहयोग प्रदान कर उल्लेखनीय कार्य किया गया है।
इसके साथ ही अरोड़ा समाज के आशीष अरोड़ा को भी पाली नगर निगम के स्टेण्डिंग काउंसिल नियुक्त किये जाने पर अरोड़ा समाज द्वारा उन्हें बधाई दी गई। इस प्रकार अरोड़ा समाज की प्रतिभाओं द्वारा अपने लग्न, निष्ठा के परिणामस्वरूप उपलब्धियां अर्जित कर नये कीर्तिमान स्थापित करने पर अरोड़ा समाज में हर्ष की लहर हैं।