google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : कानूनी जागरूकता व महिला अधिकारों पर प्रशिक्षण, POSH Act व महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की दी विस्तृत जानकारी

पाली : संकल्प HEW के तहत चल रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज पाली में मॉडर्न कम्प्युटर इंस्टिट्यूट में महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह पहल आयुक्त एवं उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग भगीरथ चौधरी के दिशा-निर्देशानुसार की गई, जिसमें महिलाओं को कानूनी जागरूकता से रू-ब-रू कराया गया।

कार्यशाला में जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री ने उपस्थित 25 से 30 महिला प्रशिक्षणार्थियों को विस्तारपूर्वक भारतीय न्याय संहिता 2023 की महत्वपूर्ण धाराओं 85, 74, 75, 78 व 79 के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराध व उनके लिए निर्धारित सजा प्रावधान की जानकारी दी। साथ ही POSH Act 2013 (Prevention of Sexual Harassment of Women at Workplace Act, 2013) के तहत कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पर विशेष प्रकाश डाला गया।

महिलाओं को She Box पोर्टल के उपयोग से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई, जिससे वे अपने कार्यस्थल पर उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा सकें। इसके अतिरिक्त “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत महिलाओं को जागरूक करने हेतु शपथ दिलवाई गई। प्रशिक्षण में PCPNDT Act 1994 के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण पर प्रतिबंध और कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

कार्यशाला में महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 सहित अन्य विभागीय योजनाओं की व्यापक जानकारी दी गई, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बन सकें। इस अवसर पर रणजीत सिंह राजपुरोहित निदेशक मॉडर्न कम्प्यूटर्स, फैकल्टी गायत्री गोड़, विक्रम शर्मा प्रधानाचार्य हंस निर्माण सरस्वती विद्यालय सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह कार्यशाला महिलाओं को न केवल उनके अधिकारों व कानून से अवगत कराने का माध्यम बनी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं जागरूक नागरिक बनने की दिशा में एक सशक्त कदम भी प्रदान किया। आगामी दिनों में इसी प्रकार के अनेक प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर महिला सशक्तिकरण अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button